- Hindi News
- प्रेमिका के साथ पकड़े गए युवक ने रेस्टोरेंट संचालक को मारी गोली
प्रेमिका के साथ पकड़े गए युवक ने रेस्टोरेंट संचालक को मारी गोली
दिनभर गायब रहा युवक, अपहरण की कहानी में उलझी पुलिस
छतरपुर | शहरके देरी राेड में रहने वाला एक युवक करीब 11 घंटे तक गायब रहा। इसके बाद नदी के किनारे सुरक्षित मिल गया। इस घटना के बाद युवक ने पुलिस को खुद की जो अपहरण की कहानी बताई, उससे पुलिस छानबीन में उलझ गई है।
सिविल लाइन थाने में पदस्थ एसआई आरके दुबे ने बताया कि तुलसीनगर-देरी रोड निवासी मुकेश अहिरवार के गायब होने की सूचना पुलिस को रविवार को मिली थी। रविवार की ही देर रात वह देरी रोड में उर्मिल नदी के पास मिला। इसके बाद युवक ने सिविल लाइन पुलिस को बताया कि वह रविवार को शहर के आकाशवाणी तिराहा के पास था, तभी एक जीप में सवार होकर आए दिलीप अहिरवार और साथियों ने उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसे बंधक बनाए रखकर नदी के पास देर रात छोड़ गए। श्री दुबे के अनुसार मुकेश अहिरवार का अपने परिवार के अन्य लोगों से जमीन को लेकर विवाद चलता है। इसी विवाद के चलते यह घटना होने की आशंका है। श्री दुबे के अनुसार मामले की जांच के बाद ही सच सामने आएगा। अभी पूरे घटनाक्रम की सत्यता काे परखा जाएगा।
भास्कर संवाददाता | छतरपुर
शहरके सटई रोड पर संचालित एक रेस्टोरेंट में सोमवार को गोली चल गई। इसमें रेस्टोरेंट संचालक घायल हो गया। यहां पर युवती के पिता द्वारा प्रेमी को पीटे जाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सिविल लाइन थाना के एसआई डीएस तिवारी ने बताया कि पीतांबरा मंदिर के सामने पलक फैमली रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा है। इस रेस्टोरेंट में सोमवार की दोपहर अन्ना अहिरवार नाम का युवक एक युवती को साथ लेकर इस रेस्टोरेंट आया था। यहां पर अन्ना और युवती बैठी थी, तभी युवती का पिता मौके पर गया। युवती के पिता ने रेस्टोरेंट में ही अन्ना अहिरवार की जमकर पिटाई की। इस पर रेस्टोरेंट का संचालन करने वाले रिटायर्ड हेड कास्टेबल उमेश श्रीवास्तव ने इसका विरोध करते हुए रेस्टोरेंट से बाहर जाकर विवाद करने के लिए कहा। इसमें श्री श्रीवास्तव से भी युवक अन्ना की बहस हो गई। यहां पर काफी देर तक विवाद चलता रहा। इसके बाद युवती का पिता युवती को अपने साथ लेकर भाग गया। युवक अन्ना भी मौके से चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद अन्ना अहिरवार अपने साथी शिवम नामदेव और कद्दू के साथ इस रेस्टोरेंट पर आया। उसने श्री श्रीवास्तव के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और फिर गोली मार दी। यह गोली श्रीवास्तव के पैर में लगी और वे घायल हो गए।
आरोपीफरार
घटनाको अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए। मामले की जानकारी लगते ही परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। एसआई श्री तिवारी के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है।
पीतांबरा मंदिर के पास तीन युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक को मारी गोली।