युवाओं को मिला रोजगार
छतरपुर | जिलारोजगार कार्यालय में लगाए गए रोजगार मेले में सोमवार को 122 लोगों का चयन नौकरियों के लिए किया गया। जिला रोजगार अधिकारी एसके जैन ने बताया कि यहां पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, जीवन बीमा निगम, टेली परफारमेंस, वे-टू कैपिटल, एपिक रिसर्च, पुणे की चैकमेट सिक्योरिटीज, शिवशक्ति बायोटेक सागर आदि कंपनियों ने 122 युवाओं का चयन नौकरियों के लिए किया है।
इन लोगों को जल्द ही आवश्वक प्रशिक्षण के बाद नाैकरियां दी जाएंगी।