- Hindi News
- नए नल कनेक्शन के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन
नए-नल कनेक्शन के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन
छतरपुर | गर्मीके मौसम में पेयजल व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए नपा ने व्यवस्था बनाना शुरू कर दी है। सीएमओ ज्ञानेश सिंह ने बताया कि नए नल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। नए नल कनेक्शन के लिए वांछित दस्तावेजों के साथ नपा के जल प्रकोष्ठ में 28 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसके बाद आवेदनों पर विचार कर नए नल कनेक्शन दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद नए नल कनेक्शन पर विचार नहीं किया जाएगा।