पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर्पण दिवस पर कार्यक्रम आज

समर्पण दिवस पर कार्यक्रम आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर। भाजपा ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। बुधवार को जिले में मंडल स्तर पर दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला भाजपा द्वारा प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं। जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को मंडल स्तर पर दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। समर्पण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिला स्तर से मनोनीत कार्यक्रम प्रभारी मुख्य वक्ता शामिल होंगे। इसके अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, मंडल पदाधिकारियों और बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। जयराम चतुर्वेदी ने बताया कि 13, 14 और 15 फरवरी को जिले में सघन महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।