पोषण आहार में गड़बड़ी का लगाया आरोप
जिलेकी आंगनबाड़ी केंद्रों में बंटने वाले पोषण आहार को लेकर मंगलवार को कलेक्टर काे ज्ञापन दिया गया है। इस ज्ञापन में युवाओं ने पोषण आहार वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इसमें एक ही ठेकेदार द्वारा अलग-अलग समितियां बनाकर नगर सहित सभी ग्रामों में पोषण आहार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। गांव में किसी भी समिति को पोषण आहार बांटने नहीं दिया जा रहा है। इससे जिले और ब्लाकों के कई समिति में असंतोष है।
संबंधित ठेकेदार द्वारा पोषण आहार को लाभ का धंधा बनाया जा रहा है। और संबंधित विभाग से सांठगांठ करके इसमें खूब भ्रष्टाचार मचाया जा रहा है। शिकायतकर्ता आलोक तिवारी, राहुल सेन ने बताया कि ठेकेदार रमेशचंद्र नामदेव द्वारा पूरे जिले में पोषण आहार का कार्यक्रम संचालित किया जाता है। वहीं दो माह पहले लवकुशनगर ब्लाक में मा सरमन देवी स्वसहायता समूह द्वारा पोषण आहार का वितरण किया जाता था, लेकिन जिले के पोषण आहार के ठेकेदार रमेशचंद्र नामदेव द्वारा संबंधित विभाग से सांठगांठ कर उस समुह निरस्त करवा दिया गया और अपने ही एक अन्य समूह द्वारा पूरे ब्लाक में पोषण आहार वितरण किया जा रहा है। युवाओं ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हमें कोई नोटिस भी नहीं दिया गया और बिना किसी कारण के ही उनका समूह निरस्त कर दिया गया है। जो कि पूणत: गलत है। इस संबंध में जब ब्लाक के परिजना अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नोटिस जारी किया गया है, जबकि समूह के पास कोई भी आदेश नहीं है। युवाओं ने कलेक्टर से मामले की पूरी जांच कराने की मांग की है।
इस दौरान सुनील मिश्रा, सोहन पटेल, पवन गुप्ता, आशीष गुप्ता, नंद किशोर, राम प्रसाद, गंगाराम अहिरवार मौजूद रहे।