पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरों ने सात दुकानों के ताले तोड़े

चोरों ने सात दुकानों के ताले तोड़े

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

भास्करसंवाददाता|छतरपुर

शहरमें चाेरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। चोरों ने सोमवार की रात नौगांव रोड क्षेत्र में एक साथ आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया है। चोर दुकानों की गुल्लक से नगदी ले गए हैं। अचरज की बात है कि चोरों ने गुल्लक के अलावा किसी भी सामान को नहीं चुराया है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर मौके पर जांच पड़ताल की है। इस घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था की पोल खोल दी है।

शहर के नौगांव रोड पर मंगलवार की सुबह 7 दुकानों के ताले टूट मिले। जब सुबह दुकानदार यहां आए तो दुकान के टूटे ताले देख वे घबड़ा गए। चोरों ने यहां खराद मशीन संचालक मुन्नालाल अनुरागी, स्पेयर पार्टस की दुकान चलाने वाले प्रवीण गुप्ता, हार्डवेयर सामग्री विक्रेता रमेश असाटी, रफीक खान समेत 7 दुकानों पर सेंधमारी की है।

चोरों ने सभी दुकानों की शटर का ताला तोड़ने के बाद गुल्लक की तलाश की और उसे तोड़ा है। दुकानदार प्रवीण गुप्ता के यहां से वे गुल्लक में रखे 6 हजार रुपए ले गए हैं। मजेदार बात है कि गुल्लक के अलावा दुकान में रखे अन्य किसी सामान की चोरी नहीं हुई है। दुकानदारों ने घटना की सूचना ओरछा रोड थाना पुलिस को दी। पुलिस ने यहां आकर जांच की। प्रथम जांच के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नशे की लत वाले किसी गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है।

नौगॉव रोड पर सोमवार की रात आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी की गई