पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन अध्यापक निलंबित, दो की संविदा अवधि बढ़ाई गई

तीन अध्यापक निलंबित, दो की संविदा अवधि बढ़ाई गई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीएम में गड़बड़ी पर की गई कार्रवाई

भास्करसंवाददाता| छतरपुर

जिलेमें मध्यान्ह भोजन वितरण में गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ जिला पंचायत द्वारा कार्रवाई की गई है। इनमें अनुपस्थित मिले अध्यापकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन को निलंबित कर दिया है। जबकि दो संविदा शिक्षकों की संविदा अवधि बढ़ा दी गई है।

समूहोंसे एमडीएम का काम छीना

कलेक्टरडॉ. मसूद अख्तर के निर्देश पर मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ डॉ. सत्येंद्र सिंह ने शासकीय हाई स्कूल कितपुरा के प्राचार्य द्वारा 27 जनवरी को लिखे गए पत्र के आधार पर कार्रवाई की। इस पत्र में प्राचार्य ने लिखा था कि शासकीय मिडिल स्कूल कितपुरा में 13 जनवरी से मध्यान्ह भोजन नहीं बन रहा है। इसी प्रकार शासकीय प्राइमरी स्कूल कुरधना में 20 दिसंबर से मध्यान्ह भोजन बनने की शिकायत की गई थी। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि इसी प्रकार शासकीय प्राइमरी स्कूल भूरा पुरवा में 1 जनवरी से मध्यान्ह भोजन बनने की शिकायत मिली थी। प्राचार्य के जांच प्रतिवेदन पर सख्त कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने इन स्कूलों में मध्यान्ह भोजन वितरण करने वाले समूहों से मध्यान्ह भोजन का काम छीन लिया है। इसके साथ ही इनके खातों पर रोक लगा दी गई है। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि समूहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इनसे राशि वसूल की जाएगी। फिलहाल इन स्कूलों में मध्यान्ह भोजन वितरण की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन समिति को दी गई है।

दोशिक्षक निलंबित

मध्यान्हभोजन के प्रभारी अधिकारी आरएस भदौरिया द्वारा 31 जनवरी को स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्हें निरीक्षण में शासकीय प्राइमरी और मिडिल स्कूल मवई घाट में शालेय गतिविधियां अस्त-व्यस्त मिलीं। यहां मात्र 10 छात्र उपस्थित पाए गए। भदौरिया को निरीक्षण के दौरान इन स्कूलों में पदस्थ शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। इस पर उन्होंने जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपा।

कलेक्टर डॉ. मसूद अख्तर ने निरीक्षण में अनुपस्थित मिले अध्यापक रामप्रकाश त्रिपाठी और अशोक कुमार प्रजापति अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसी प्रकार जिला पंचायत सीईओ ने मवई घाट में पदस्थ सहायक अध्यापक रमेश कुमार अहिरवार को निलंबित कर दिया है।

इसी प्रकार संविदा शिक्षक वर्ग तीन मनोज कुमार पाल और आरती पटेल की छह-छह माह की परिवीक्षा अवधि बढ़ाए जाने का आदेश जनपद सीईओ प्रतिपाल सिंह बागरी को दिया है।

समूहों को हुए नोटिस जारी :

जिलापंचायत सीईओ ने शासकीय मिडिल दुर्गे और प्राइमरी स्कूल निधौली में बजरंग स्व सहायता समूह, प्राथमिक शाला जुडीपुर में आल्हम देवी, प्राथमिक स्कूल बेनीपुर में आत्मा, प्राथमिक स्कूल सीलप में गुरू जी, मिडिल स्कूल सीलप में शिवम् और शासकीय मिडिल स्कूल चुरयारी में सिद्धबाबा स्वसहायता समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी कर सात दिवस में स्पष्टीकरण जारी किए गए।