करंट से युवक की मौत
छतरपुर | मातगुवांथाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के करंट लगने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि पुन्ने पिता मातादीन कुशवाहा उम्र 18 साल अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में खंबे से टूटकर बिजली का तार खेत में पड़ा था। युवक का बिजली के तार पर पैर रखने से उसे करंट लगा और वह दूर गिर गया। आस-पास के लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण युवक की इलाज के दौरान ही मौत हाे गई है। युवक का पीएम कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।