सीढ़ियों से गिरने पर घायल
छतरपुर | चंदलाथाना क्षेत्र के रहने वाले एक वृद्ध के सीढिय़ों से गिरने से वे घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि रामचरण पिता नत्थू अहिरवार उम्र 62 साल अपने ही घर में छत पर गए थे। उतरते समय उनका अचानक पैर फिसल गया। जिससे वे सीढियों से सीधे नीचे गिरे। उनके पैर और सिर में काफी चोट आई है।