एक माह से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट
छतरपुर | शहरके शांति नगर कालाेनी में गली नंबर 4 में अंदर एक माह से स्ट्रीट लाइट खराब हाेने से लोगों को रात में अंधेरे मे निकलने में परेशानी हो रही है। वार्ड के रहने वाले आाशीष तिवारी और राजा शर्मा ने बताया कि उनके वार्ड में तीन स्ट्रीट लाइट लगी हुई है। जिस में से दो स्ट्रीट लाइट एक साल से अधिक समय से खराब है, जबकि तीसरे स्ट्रीट के चालू रहने से लाेगों को रात में इतनी ज्यादाा परेशानी नहीं होती थी। लेकिन अब एक माह से तीसरी स्ट्रीट लाइट के खराब हाो जाने से लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। रास्ता सूनसान होने के कारण महिलाओं को यहां से निकलने में भय बना रहता है। वार्ड के लोगों ने नपा सीएमओ से नई स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग की है।