पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल कॉलेज के लिए स्वास्थ्य मंत्री को देंगे मांग पत्र

मेडिकल कॉलेज के लिए स्वास्थ्य मंत्री को देंगे मांग पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा दतिया में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत कराए जाने के विरोध में लोग एकजुट हो रहे हैं। इस संबंध में मंगलवार को सर्किट हाउस में बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा को मांग पत्र सौंपा जाएगा।

शहर के सर्किट हाउस में मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के लिए बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि डॉ. रज्जब खान रहे। अध्यक्षता डॉ. अजय दोसाज ने की। बैठक में आंदोलन से जुड़े सभी पहलूओं पर विचार किया। तय हुआ कि आंदोलन को सर्वव्यापी बनाने के लिए जिले भर के विभिन्न संगठनों को जन प्रतिनिधियों को जोड़कर जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। 18 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में विधायकों से संपर्क कर अशासकीय संकल्प पारित कराया जाएगा और विधायकों के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष एक याचिका भी लगाई जाएगी। 14 फरवरी को जिला योजना समिति की बैठक में हिस्सा लेने रहे जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। बैठक में श्याम अग्रवाल, श्याम खरे, हरि अग्रवाल, रविन्द्र अरजरिया, सुशील दुबे, संतोष गंगेले, कल्याण सिंह चौहान, प्रतीक खरे, देवेन्द्र दीप सिंह, अंकुर यादव ने विचार व्यक्त किए।