- Hindi News
- पार्टी की सदस्यता का लक्ष्य पाने दिए टिप्स
पार्टी की सदस्यता का लक्ष्य पाने दिए टिप्स
शहरके किशोर सागर के पास स्थित आडिटोरियम में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की संभागीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संभाग के छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ और सागर से आई महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं। इसमें महिला कार्यकर्ताओं को महा सदस्यता अभियान के तहत पार्टी के सदस्य बनाने के टिप्स दिए गए।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष रजनी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज राजपूत, सागर संभाग की सदस्यता प्रभारी ज्योति दुबे, नपाध्यक्ष अर्चना सिंह और संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उपमा त्रिपाठी ने बताया कि इस संभागीय कार्यशाला में संभाग के सभी जिलों की महिला पार्षद, नपा और नपं के महिला अध्यक्षों, महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में अतिथियों ने महिला कार्यकर्ताओं को सदस्यता के बारे में जानकारी दी और उनको दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के संबंध में बताया गया। छतरपुर जिले की महिला मोर्चा को 40 हजार सदस्यों का लक्ष्य दिया गया है। आडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में प्रत्येक जिले की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने अपने जिले के सदस्यता अभियान की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। महिला कार्यकर्ताओं ने सदस्यता के संबंध में विभिन्न जानकारियां हासिल की।
महासदस्यता अभियान को लेकर किशोर सागर तालाब के पास आडोटोरियम में भाजपा महिला मोर्चा की संभागीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आयोजन