- Hindi News
- नेशनल डिवार्मिंग डे पर बच्चों को खिलाईं गोलियां
नेशनल डिवार्मिंग-डे पर बच्चों को खिलाईं गोलियां
शहरमें जिला अस्पताल के पीछे माडल बेसिक स्कूल में नेशनल डिवार्मिंग डे पर स्वास्थ्य विभाग और स्कूल प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर स्कूलों के सभी बच्चों को पेट की अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाव को लेकर कृमिनाशक गोलियां खिलाईं गई। स्वस्थ रहने उन्हेंं जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कलेक्टर मसूद अख्तर, जिला शिक्षा अधिकारी, सीएमएचओ, महिला बाल विकास अधिकारी और भोपाल से स्वास्थ विभाग के भी दो सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर डा मसूद अख्तर ने कहा कि बच्चों को छोटी छोटी बातों को अनदेखा करने से उन्हें तमाम तरह की बीमारियां हो जाती है।
इन बीमारियों की रोकथाम के लिए नेशनल डि वार्मिंग डे मनाया जाता है। इस दिन बच्चों को एलविंडाजोल की एक गोली खिलाई जाती है। इससे बच्चों को 6 माह तक पेट की अनेक बीमारियों से रोकथाम होती है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसके बाद सीएमएचओ ने सभी बच्चों को रोगों से बचने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे खाना से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं, समय से अपने नाखून काटे, पौष्टिक आहार और हरे पत्तेदार सब्जियां खाए। कार्यक्रम में मौजूद करीब दो सो बच्चों को एलविंडाजोल की गोली खिलाई गई। इस अवसर पर जिला अस्पताल के डाक्टर की टीम, डीपीसी, स्कूल के प्राचार्य एवं सभी शिक्षक मौजद रहे।
स्कूलऔर आंगनवाड़ी केंद्र बांटी गोलियां - जिलेभर में सभी निजी, सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में निशनल डि वार्मिंग डे पर कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को एलविंडाजोल की एक एक गोली भोजन के बाद खिलाई गई।
सरानी दरवाजा स्कूल के प्राचार्य लतीफ राइन ने बताया कि उनके यहां तीन स्कूल एक साथ संचालित होते हैं। यहां करीब 400 बच्चों को भोजन के बाद पेट के विकार दूर करने और स्वस्थ रहने के लिए एक एक गोलियां खिलाई गईं।
इसके अलावा, पलौठापुरा स्कूल, माध्यमिक स्कूल वार्ड 13, नवीन माध्यमिक स्कूल, हटवारा स्कूल सहित नगर में सभी आंगनवाड़ी केंद्र में भी नेशनल डि वार्मिंग डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
टीकमगढ़|राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस के उपलक्ष्य में शहर के केंद्रीय स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीएचएचओ डॉ. एके तिवारी की उपस्थिति में स्कूल के 325 बच्चों को कृमिनाशक गोलियां खिलाई गईं। सीएमएचओ डॉ. तिवारी ने बताया कि जिले के कुल 3091 सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 5 से 19 साल तक के 3 लाख 73 हजार छात्रों को कृमिनाशक गोलियां दी जाएंगी। स्कूल के शिक्षकों को एलवेडाजोल गोलियां देकर सभी बच्चों को खिलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बाल सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत छूट गए 1 से 5 साल तक के बच्चों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा सीरप दिया जाएगा। जिन छात्रों को 10 फरवरी को दवा का वितरण नहीं हो सका है। उन्हें 12 से 14 फरवरी तक गोलियां खिलाई जाएंगी।
माडल बेसिक स्कूल में नेशनल डिवार्मिंग-डे पर बच्चों को कृमिनाशक गोली खिलाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या मंे बच्चे मौजूद रहे