छात्राओं को स्वस्थ रहने के तरीके बताए
एनएसएस के शिविर में मातृ और शिशु स्वास्थ्य के संबंध में दी जानकारी
भास्करसंवाददाता| छतरपुर
ग्रामसांदनी में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा लगाए जा रहे विशेष शिविर में मंगलवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम अधिकारी कुसुम कश्यप ने बताया कि मंगलवार को कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सुरेश बौद्ध, डा. एसएस गुप्ता, डा. नीलम मौजूद रही।
डा. सुरेश बौद्ध ने गर्भवती महिलाओं ओर शिशु को लगाए जाने वाले सभी टीकाकरण के बोरे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु को समय पर सभी टीकाें लगाए जाना बहुत जरूरी होता है। डा. एसएस गुप्ता ने कहा कि 6 माह तक नवजात शिशु को केवल मां का दूध ही पिलाया जाना चाहिए। यह बच्चों को गंभीर बीमारियों से रोकथाम करता है। शिविर में एक करीब 238 महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई।
गर्ल्स कालेज की प्राचार्य मंगला शर्मा ने बताया कि शिविर के पांचवे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और एनटीपीसी के सहयोग से हेल्थ केंप का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में छटवें दिन पर्यावरण और स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समापन गुरूवार को होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग के लिए उनकी पूरी टीम को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
ग्राम सांदनी में चल रहे एनएसएस शिविर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयाेजन किया गया।