पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताओं ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने मिलकर बनवाई सड़क

नेताओं ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने मिलकर बनवाई सड़क

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामुख्यालय की बगौता ग्राम पंचायत के गांव सुल्लेरनपुरवा के ग्रामीणों ने अपनी इच्छा शक्ति से अपनी समस्या का समाधान कर लिया। ग्रामीणों ने नेताओं के झूठे आश्वासन और प्रशासन के दावे को नकारते हुए स्वयं मिलकर गांव का पहुंच मार्ग दुरूस्त कर लिया है। ऐसा करके सुल्लेरनपुरवा के ग्रामीणों ने मिसाल प्रस्तुत की है।

साथी हाथ बढ़ाना की तर्ज पर किया काम: बरसात में गांव के पहुंच मार्ग की खस्ताहालत से सुल्लेरनपुरवा गांव के लोग बेहद परेशान थे। ग्रामीणों ने विभिन्न पदों पर बैठे से जनप्रतिनिधियों से सड़क बनवाने की मांग की। लेकिन जब उनकी गुहार किसी ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत किया और गांव की पंचायत बुलाई।

इस पंचायत में सबसे पहले गांव के पहुंच मार्ग को डब्लूबीएम बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वप्रेरणा से इसके लिए धन संग्रहण किया। प्रत्येक ग्रामीण ने अपनी क्षमता के अनुसार इसमें योगदान दिया और गांव की सड़क बनाई।

400 मीटर लंबा रोड तैयार किया: ग्रामीण निशांत वाजपेयी ने बताया कि गांव का करीब 400 मीटर लंबा पहुंच मार्ग बनना था। इसके लिए ग्रामीणों ने 60 हजार रुपए एकत्र कर इस रोड को बनवाया। इसमें करीब 100 डंपर मुरम डाली गई और रोलर से सड़क को चलने लायक बनाया गया। निशांत ने बताया कि बरसात के समय में गांव जाने आने में बेहद दिक्कत होती थी। महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा समस्या होती थी। अब सड़क बन जाने से दो पहिया और चार पहिया वाहन आसानी से निकल जाते हैं। सुल्लेरनपुरवा गांव की आबादी 400 है।