पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बौद्धिक संपदा अधिकार पर राष्ट्रीय कार्यशाला

बौद्धिक संपदा अधिकार पर राष्ट्रीय कार्यशाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर |मप्र विज्ञानएवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के सहयोग से एनवायरमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित एक दिवसीय बौद्धिक संपदा अधिकार पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन शहर के एक्सीलेंस स्कूल में गुरुवार को किया जाएगा। इस कार्यक्रम बुन्देलखंड एक्सटेंड रीजन चैप्टर चित्रकूट राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भारत अपना सहयोग प्रदान कर रहा है। इस कार्यशाला में कॉपीराइट, पेटेंट, डिजाइन, ट्रेडमार्क, इंटीग्रेटेड सर्किट्स के ले आउट डिजाइन, ट्रेड सी केट का संरक्षण, भौगोलिक संकेतक, पौध किस्म संरक्षण अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यशाला में मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रभारी बौद्धिक संपदा अधिकारी डॉ. एनके चौबे, नेशनल इन्स्टीट्यूट और फैशन टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल मंत्रालय भारत सरकार, कन्नूर केरल से डॉ. राजेश कुमार झा, डॉ. हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर से डॉ. केके राव अपने व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अश्वनी दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम में डीईओ एसएन प्राचार्य एसके मिश्रा, पूर्व प्राचार्य डॉ. गोविंद सिंह जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील वर्मन,वंदना दुबे विशेष रूप से शामिल होंगे।