वकीलों ने की हड़ताल
मुख्य न्यायाधिपति के नाम जिला जज को सौंपा ज्ञापन
भास्करसंवाददाता|छतरपुर
मप्रहाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के स्थानांतरण की मांग को लेकर जिला अधिवक्ता संघ ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के नाम जिला एवं सत्र न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपा और कलमबंद हड़ताल कर कार्य से विरत रहे।
अधिवक्ता संघ के सचिव पंकज पाठक ने बताया कि राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर द्वारा संपूर्ण मप्र के वकीलों को न्यायालीन कार्य से मंगलवार को विरत रहने के लिए निर्देश दिए गए थे। मंगलवार को न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस के रूप में मनाने का सर्वसम्मति निर्णय लिया गया था। राज्य अधिवक्ता परिषद एवं मप्र उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के सदस्यों द्वारा मप्र हाईकोर्ट जबलपुर के चीफ जस्टिस के स्थानांतरण को लेकर लगातार चीफ जस्टिस की अदालत का बहिष्कार कर स्थानांतरण के लिए वकील मांग कर रहे है। इस संबंध में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा और सचिव पंकज पाठक ने वकीलों के साथ सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली के मुख्य न्यायाधिपति के नाम जिला एवं सत्र न्यायाधीश आदर्श कुमार जैन को एक ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ वकीलों कलमबंद हड़ताल कर न्यायालयीन कार्य बुधवार को नहीं किया।
जिला अधिवक्ता संघ ने न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपा।