- Hindi News
- हायर सेकंडरी और हाई स्कूल प्राचार्यों की बैठक आज
हायर सेकंडरी और हाई स्कूल प्राचार्यों की बैठक आज
परीक्षा परिणाम सुधारने एवं छात्रवृत्ति वितरण के संबंध में होगी चर्चा
भास्करसंवाददाता| छतरपुर
शिक्षाविभाग ने जिले के हायर सेकंडरी और हाईस्कूल परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इस संबंध में बुधवार को शहर के हायरसेकंडरी स्कूल क्रमांक दो में जिले के हाईस्कूल और हायरसेकंडरी के प्राचार्यों की बैठक आयोजित की जाएगी। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली बैठक में डीईओ एसएन त्रिपाठी प्राचार्यों से विभिन्न जानकारियां लेंगे। बैठक में आने वाले प्राचार्यों को 2014-15 सत्र की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधारने के लिए की गए प्रयासों और लक्ष्य के बारे में जानकारी देनी होगी। माडल प्रश्नपत्रों को छात्र छात्राओं को याद कराने के लिए की गई कार्रवाई के बारे में भी बताना होगा। इसके साथ 2013-14 में वितरित और शेष छात्रवृत्ति की जानकारी भी लेकर आना होगा। इसके साथ क्रीड़ा अंशदान जमा कराने वाले प्राचार्यों को जल्द ही क्रीड़ा अंशदान जमा कराने और अपने अंतर्गत आनेवाले प्राइवेट स्कूलों से क्रीड़ा अंशदान जमा कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
परीक्षासामग्री का वितरण आज से
शहरके एक्सीलेंस स्कूल से बुधवार को 9 वीं और 11 वीं की परीक्षाओं के लिए परीक्षा सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसमें प्रश्नपत्र भी शामिल होंगे। एक्सीलेंस स्कूल में स्कूलों के प्राचार्य स्वयं उपस्थित होकर सामग्री ले सकते हैं। इसके अलावा वे अपने प्रतिनिधि को अधिकार पत्र के साथ भेजकर सामग्री ले सकते हैं। उनसे प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए बक्सा, शील, चपड़ा आदि लाने को कहा गया है। इसके साथ प्रश्नपत्र लेकर स्कूल के नजदीकी थाने में रखने और संबंधित विषय की परीक्षा के 45 मिनट पूर्व ही प्रश्नपत्र थाने से निकालने के निर्देश दिए गए हैं।