- Hindi News
- बगौता की महिलाएं पहुंची कलेक्टोरेट, घर में शौचालय बनाने की मांग
बगौता की महिलाएं पहुंची कलेक्टोरेट, घर में शौचालय बनाने की मांग
जिलामुख्यालय से सटे गांव बगौता की बड़ी संख्या में महिलाएं मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंची। महिलाओं ने यहां प्रदर्शन कर घरों में शौचालय बनवाने की मांग की। इसके साथ बिजली का बिल अधिक आने की भी शिकायत की। परेशान महिलाओं ने मांगों को पूरी करने को कहा है। बगौता गांव की निवासी देवकी रैकवार, भागवती रैकवार, कुंती रैकवार, पानबाई, गीता रैकवार, गुड्डी रैकवार आदि ने बताया कि उनके घरों में अब तक शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। इससे उनको समस्या का सामना करना पड़ता है। वे इसके संबंध में आवेदन भी कर चुकी हैं। महिलाओं ने बताया कि उनके बिजली के बिल भी अधिक आए हैं। गांव में बिजली की चोरी करने वालों को कम बिल दिए जा रहे हैं और सही तरीके से कनेक्शनधारियों से अधिक वसूली की जा रही है। महिलाओं ने इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
ग्राम बगौता की महिलाओं ने कलेक्टोरेट ऑफिस पहुंचकर शौचालय निर्माण कराने ज्ञापन दिया।