- Hindi News
- हेल्पलाइन के आवेदन शीघ्र निपटाएं : कलेक्टर
हेल्पलाइन के आवेदन शीघ्र निपटाएं : कलेक्टर
छतरपुर | जिलापंचायत सीईओ डॉ. सतेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत लंबित आवेदनों का निराकरण जल्द करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा जिला योजना समिति की बैठक ली जाएगी। इस बैठक के लिये संबंधित विभागों के अधिकारी आवश्यक तैयारी पूरी कर लें। बैठक में अपर कलेक्टर एससी गंगवानी एवं जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस समिति राहुल तिवारी ने ई-शक्ति अभियान का जानकारी दी। अपर कलेक्टर श्री गंगवानी ने कहा कि ई-शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को कम्प्यूटर एवं इंटरनेट की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।