मुन्नीदेवी को दी श्रद्धांजलि
छतरपुर | बकस्वाहाके पत्रकार संदीप खरे की माता मुन्नीदेवी खरे का सोमवार को निधन हो गया। उनका बीमारी के चलते इलाज चल रहा था। वे 59 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। श्रीमति खरे के निधन पर अशोक नायडू, रविंद्र व्यास, दुर्गेश खरे, रामकिशोर अग्रवाल, अशोक खरे, प्रकाश कठल, प्रेम गुप्ता, कल्याण सिंह, कमल अवस्थी, कमलेश पांडेय, नवीन चंदेरिया ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।