पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशि का दुरुपयोग करने पर सब इंजीनियर की सेवा समाप्त

राशि का दुरुपयोग करने पर सब इंजीनियर की सेवा समाप्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राशि का हिसाब नहीं देने पर की गई है कार्रवाई

भास्करसंवाददाता| छतरपुर

जनपदपंचायत में पदस्थ एक सब इंजीनियर द्वारा 23 लाख 40 हजार रुपए का हिसाब प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा बार-बार इस सब इंजीनियर को पत्र लिखे गए। इसके बाद भी जानकारी देने पर इस सब इंजीनियर की सेवा समाप्त कर दी गई है।

कलेक्टर डॉ. मसूद अख्तर ने जनपद पंचायत छतरपुर में पदस्थ सब इंजीनियर महेंद्र गुप्ता की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को आदेश जारी किया गया। इस आदेश में कलेक्टर डॉ. मसूद अख्तर ने लिखा है कि महेंद्र गुप्ता पिछले साल तक जनपद पंचायत बड़ामलहरा में पदस्थ थे। इस दौरान इन्होंने 23 लाख 40 हजार रुपए का फर्जी मूल्यांकन दर्शाकर सरकारी राशि का दुरुपयोग कर लिया। इस गंभीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। महेंद्र गुप्ता को इस संबंध में 14 नवंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस का सात दिन में जवाब मांगा गया था लेकिन उनके द्वारा जवाब ही नहीं दिया गया। कलेक्टर ने महेंद्र गुप्ता को सेवा समाप्ति का जो आदेश दिया है इसमें उन्होंने लिखा है कि महेंद्र गुप्ता द्वारा जब 43 लाख 40 हजार रुपए के उपयोग के संबंध में जब कोई जवाब नहीं दिया गया तो 6 दिसंबर को सूचना के अधिकार के तहत आवेदन प्रस्तुत किया गया। जनपद पंचायत सीईओ के यहां लगाए गए आरटीआई में संबंधित दस्तावेज गुप्ता को प्रदाय किए जाने के लिए जनपद सीईओ को निर्देश दिए गए। इस संबंध में जनपद पंचायत द्वारा 216 रुपए जमा करके जानकारी लेने को कहा गया। इसके बाद तो गुप्ता ने राशि जमा की और ही दस्तावेज लिए। जनपद पंचायत द्वारा जो पत्र दिया गया इसका भी जवाब नहीं दिया गया। इस पर कलेक्टर ने महेंद्र गुप्ता को 43 लाख 40 हजार रुपए का दुरुपयोग करने और कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब देने के साथ ही मनरेगा में सरकारी रिकार्ड में काट-छांट करने का दोषी पाते हुए उनकी संविदा सेवा समाप्त कर दी है।