पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जज की कार पंक्चर की और कारतूस में लपेटकर धमकी भरा पर्चा छोड़ा

जज की कार पंक्चर की और कारतूस में लपेटकर धमकी भरा पर्चा छोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर में जज के बंगले पर छोड़ा गया खाली कारतूस धमकी भरा पर्चा।

कार के पास खाली कारतूस में मिले पर्चे में लिखा था-अभी तो तेरे होश ठिकाने लगाना है

भास्करसंवाददाता छतरपुर

जिलान्यायालय में पदस्थ एक न्यायाधीश को बदमाशों ने उनके बंगले पर जाकर धमकी दी है। बदमाश रात में उनके घर पहुंचे और कार को पंक्चर कर दिया। एक खाली कारतूस में एक पर्चा भी छोड़ा, जिसमें जज के होश ठिकाने लगाने की धमकी दी गई है। पूरा मामला मंगलवार सुबह सामने आया।

सोमवार की शाम 6 बजे प्रदीप दुबे कोर्ट से न्यू कॉलोनी स्थित अपने सरकारी आवास पहुंचे थे। इस कॉलोनी में ही जजों, पुलिस-प्रशासन के अफसरों के बंगले हैं। जज की कार बंगले के बाहर खड़ी थी। रात में लाल रंग की पल्सर से दो युवक आए और उनकी कार के दो पहियों की हवा निकाल दी। बदमाशों ने कार पर गुटखा भी थूंका। यह देखकर बंगले का चौकीदार जानकारी देने बंगले के अंदर गया, लेकिन तब तक युवक भाग गए। मंगलवार की सुबह न्यायाधीश को अपने कार के पहिए में 12 बोर का एक खाली कारतूस फंसा मिला, जिसमें धमकी भरी पर्ची भी थी। घटना की सूचना लगते ही सीएसपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। न्यायाधीश प्रदीप दुबे की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 422, 506,507 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बाद में एसपी ललित शाक्यवार जिला न्यायालय पहुंचे और जज से घटना के संबंध में जानकारी ली।

लालरंग की पल्सर से आए थे दो लोग :एसआई जयवंत काकोरिया ने बताया कि जज के चौकीदार ने पूछताछ में बताया है कि देर रात आहट पाकर वह जागा था तो देखा कि लाल रंग की पल्सर बाइक में एक युवक बैठा है और दूसरा युवक गाड़ी के पास झुका है। नौकर के बाहर आते ही कार के पास झुका युवक तेजी से पलटा और दोनों बाइक से भाग गए। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरटीओ में रजिस्टर्ड सभी लाल रंग की पल्सर बाइक के बारे में डिटेल मंगाया है।