पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डायलेसिस मशीन शुरू करने की मांग

डायलेसिस मशीन शुरू करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके जिला अस्पताल में किडनी से जुड़ी बीमारियों में उपयोगी डायलिसिस मशीन बंद बड़ी हुई है। इससे इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को डायलिसिस के लिए बड़े शहरों का रूख करना पड़ रहा है। ऐसे में सबसे अधिक समस्या आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को हाे रही है। सामाजिक संस्था तंजीम अजाए मुस्तफा ने इस संबंध में मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया है और इस सुविधा को जल्द चालू करने की मांग की है। तंजीम अताए मुस्तफा के अध्यक्ष हाजी शहजाद अली ने बताया कि जिले में बड़े पैमाने पर किडनी की बीमारियों के मरीज अस्पताल में आते हैं। जिला अस्पताल के नैदानिक केंद्र में डायलिसिस मशीन है लेकिन यहां इसको आपरेट करने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ नहीं है। इससे यह मशीन सालों से धूल खा रही हैं। इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।

मरीजों को ग्वालियर, भोपाल आदि बड़े शहरों में डायलिसिस के लिए जाना पड़ रहा है। समिति के भागीरथ, सुरेंद्र, साकिर आदि ने ज्ञापन देकर मांग की कि इसके लिए जल्द ही प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती की जाए और जिला अस्पताल में यह सुविधा शुरू की जाए।