पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल्द होगा पाइप लाइन विस्तार का काम

जल्द होगा पाइप लाइन विस्तार का काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नव निर्वाचित नपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने वार्ड क्रमांक 11 और 12 का दौरा किया

भास्करसंवाददाता|छतरपुर

शहरके बाईपास रोड़ स्थित फूलादेवी मंदिर के पास वार्ड क्रमांक 11 और 12 के वार्ड वासियों ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष अर्चना सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि पिछली बार शहर में सड़कों जाल बिछाने का काम तेजी किया। इस बार शहर में पाइप लाइन विस्तार का काम परिषद तेजी के साथ करेगी। शहर को आदर्श शहर बनाने के कार्य में शहरवासियों का बड़ा योगदान रहेगा। उन्होंने यहां भ्रमण कर समस्याएं जानी और लोगों का आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर नेत्री शोभा राजपूत, विनय प्रताप सिंह, कमला कांत व्यास, हीरालाल कोरी, प्रेम कोरी, बसंत पाठक, दीपक यादव, हरिश्चन्द्र चौबे, हुकुम यादव, प्रकाश शर्मा, डब्बू दुबे, अमित जैन, राशु ताम्रकार, अखिलेश एवं प्रमोद सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी मौजूद थे।

नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। इस मौके पर शहर के प्रत्येक घर में मिठाई और विकास संदेश पहुंचाया जा रहा है। नपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने बताया कि सोमवार को मिष्ठान वितरण कार्यक्रम पूरे दिन चला।

युवा कार्यकर्ता�\\\"ं की टोली ने एक ही दिन में करीब 20 वार्डों में घर-घर जाकर 18 हजार मिठाई के पैकेटों का वितरण किया।