पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल जमा फिर भी नहीं मिल रही बिजली

बिल जमा फिर भी नहीं मिल रही बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर ग्राम पंचायत ढडारी के ग्राम कतरवारा के ग्रामीणों ने बिजली दिलाऐ जाने के लिए कलेक्टर को आवेदन सौंपा

भास्कर संवाददाता| छतरपुर

जिलेमें कई गांव ऐसे हैं यह लोग बिजली का बिल जमा कर रहे हैं या जमा करने को तैयार हैं फिर भी बिजली नहीं दी जा रही है। ऐसे ही मामले जन सुनवाई में मंगलवार को कलेक्टर के सामने आए। कलेक्टर ने इस संबंध में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से चर्चा कर बिजली सप्लाई शुरू कराने का भरोसा दिलाया।

दूसरीडीपी से मिलेगी बिजली : जनसुनवाई में मंगलवार को गठेवरा और बृजपुरा गांव के लोग कलेक्टोरेट पहुंचे। इन लोगों ने बताया कि गठेवरा और बृजपुरा के बीच एक ढाबा के सामने लगे ट्रांसफार्मर से उनके खेतों के लिए बिजली सप्लाई हो रही थी। वे बराबर बिल दे रहे हैं। किसी भी किसान का बिल बकाया नहीं है। इसके बाद भी बिजली नहीं दी जा रही है। किसानों ने बताया कि विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी कहते हैं कि दूसरी डीपी से बिजली मिलेगी। जब तक ऊपर से आदेश नहीं आएगा तब तक नई डीपी नहीं रखी जाएगी। किसानों ने बताया कि उनके खेतों के बिजली कनेक्शनों को तो दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़ा जा रहा है और ही उनका ट्रांसफार्मर बदला जा रहा है। ऐसे में खेतों में खड़ी फसलें सूख रही हैं। गांव के लोगों ने विद्युत वितरण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसानों ने कलेक्टर को जमा बिल की रसीदें भी आवेदन के साथ प्रस्तुत कीं। ज्ञापन सौंपने वालों में भागीरथ, रामकृपाल, हीरा लाल, काजू शामिल रहे।

छहदिन से नहीं है बिजली

कतरवारागांव के लोगों ने जन सुनवाई में कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उनके गांव में छह दिन से बिजली नहीं है। इससे तो सिंचाई हो पा रही है और ही बच्चे पढ़ पा रहे हैं। बिजली होने से गांव के लोग बेहद परेशान हैं। गांव के लोगों ने बताया कि सूखे की स्थिति में फसलें सूख रही हैं रही-सही कसर बिजली होने से पूरी हो रही है। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मण, श्यामलिया, मनुवां, हिलू, कूरा, जगदीश, मोहन, जानकी अहिरवार शामिल रहे।

80प्रतिशत बिल जमा फिर भी बिजली नहीं

बमीठासब विद्युत केंद्र क्षेत्र के धमना गांव के लोगों ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन देकर बताया कि उनके गांव का 80 प्रतिशत से अधिक बिल जमा है इसके बाद भी बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। एडवोकेट आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीण