पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत

कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरैया रोड श्रीराम कॉलोनी में पास मंगलवार एक एक्सीडेंट हो गया। इसमें डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि गुरैया रोड पर इंडिका कार क्रमांक एमपी 16 सी 6898 लेकर गनेशी अनुरागी गुजर रहा था, तभी सटई रोड में रहने वाले राजकुमार रजक का डेढ़ वर्षीय बेटा प्रांशू खेलते हुए सड़क पर गया। इस कार की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार भी जब्त हो गई है।