पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन पर्ची देने की मांग

राशन पर्ची देने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत देरी के निवासियों ने राशन पर्ची देने की मांग प्रशासन से की है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत के सचिव के द्वारा राशन पर्ची नहीं दी जा रही है। इनमें कई परिवारों के नाम बीपीएल और एएवाई की सूची में हैं। सचिव के द्वारा ग्रामीणों को राशन पर्ची देने के लिए कई महीनों से गुमराह किया जा रहा है। अनेक परिवारों के नाम फर्जी तरीके से जोडकर उनके नाम राशन निकालकर उसकी कालाबाजारी की जा रही है। इससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं। पात्र ग्रामीण राशन के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में राशन पर्ची दिए जाने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

छतरपुर ग्राम पंचायत देरी के ग्रामीणों ने राशन कार्ड बनाने राशन पर्ची दिलाए जाने के लिए कलेक्टर को आवेदन सौंपा