मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आज
छतरपुर : अंतर्राष्ट्रीयमानवाधिकार दिवस पर बुधवार को शहर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मप्र मानव अधिकार आयोग से जुड़ीं आयोग मित्र मालती श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के शीलिंग होम इंग्लिस स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 3 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एएसपी नीरज पांडे मौजूद रहेंगे।