मकान निर्माण पर विवाद, पुलिस पहुंची
छतरपुर : शहरके देरी रोड पर एक मकान के निर्माण काे लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। रात में निर्माण कार्य कराने को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल लाइन थाने के एसआई जयवंत काकोरिया ने बताया कि रात में देरी रोड पर विवाद की सूचना पर वे पुलिस टीम लेकर पहुंचे थे। मौके पर एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था, लेकिन आपत्तिकर्ता द्वारा कोई दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं कराए गए। मंगलवार की सुबह राजस्व न्यायालय से स्टे मिलने के बाद पुलिस ने काम रुकवा दिया है।