सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर
महाराजा काॅलेज में चोरी हुए सीसीटीवी कैमरे
जिलेके सबसे बड़े कालेज महाराजा कालेज में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कालेज में छात्रों और बाहरी तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाए गए कैमरे चोरी हो गए हैं। मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों ने साइकिल स्टैंड क्षेत्र की निगरानी के लिए लगाए गए कैमरे को चुरा लिया है।
स्क्रीन पर डिस्प्ले आने से हुई जानकारी: महाराजा कालेज में सुरक्षा के लिए लगाए गए कैमरों का कंट्रोल रूम प्राचार्य चैंबर में बनाया गया है। यहां करीब एक दर्जन से अधिक कैमरे चारों Ÿ\\\"\\\"र लगाए गए हैं। प्राचार्य डा. एमएल कोरी सोमवार को अपने चैंबर में आकर कैमरों के माध्यम से कालेज की विभिन्न गतिविधियां देखने लगे। तभी उनको कैमरा नंबर 9 से कोई डिस्प्ले स्क्रीन पर नहीं मिला। इस पर उन्होंने इसकी जानकारी ली। तय किए गए स्थान से कैमरा ही गायब मिला। इसके बाद प्राचार्य ने सिविल लाइन थाने को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कालेज के चौकीदार रामदास से भी इस मामले में पूछतांछ की गई है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी असामाजिक तत्वों ने एक मेडिकल एजेंसी के सीसीटीवी कैमरों को निशाना बनाया था।
कैमरे में कैद चोर।
छतरपुर बस स्टेण्ड नम्बर दो पर रात में एक दुकानदार कि दुकान का ताला तोड़ कर चोरी कर ली गई