पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेंदुए का शिकारी पुलिस रिमांड पर

तेंदुए का शिकारी पुलिस रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर |तेंदुए का शिकार करने के आरोपी को वन विभाग ने गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। सीजेएम ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

एडवोकेट वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ामलहरा अनुविभाग के बाजना थाना क्षेत्र के भीमरा गांव के गोरे लाल लोधी के बेटा तिजई लोधी द्वारा तेंदुए का शिकार किया गया था। इसके द्वारा करीब दो से तीन साल उम्र के नर तेंदुए का शिकार किया गया। इस पर रेंजर एमएल गुप्ता ने आरोपी के खिलाफ सोमवार को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को मंगलवार को सीजेएम संजय कश्तवार के कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम ने आरोपी तिजई की जमानत खारिज कर दिया है। सीजेएम ने लिखा कि गंभीर कृत्य है। इस पर आरोपी को 12 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।