- Hindi News
- जल्द ही शुरू होगा नौगांव इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण
जल्द ही शुरू होगा नौगांव इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण
विधानसभा में तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, 24 करोड़ रुपए से बनेगा मुख्य भवन
भास्करसंवाददाता | छतरपुर
नौगांवमें इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए भवन जल्दी ही बनना शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रयास तेजी से चल रहे हैं। 24 करोड़ रुपए की लागत से यहां की नौरा पहाड़ी में आलीशान भवन का निर्माण किया जाएगा। आगामी एक माह बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।
इंजीनियरिंग कॉलेज का वर्तमान में संचालन पॉलीटेक्निक कालेज में चल रहा है। इसके लिए नया भवन बनाया जाना है। मामले में चल रही हीलाहवाली को देखते हुए बिजावर विधायक पुष्पेंद्रनाथ पाठक ने विधानसभा में प्रश्न किया था। इसके जवाब में प्रदेश के तकनीकि शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया है कि इस कॉलेज के लिए वित्तीय वर्ष 2013-14 में 110 लाख और वित्तीय वर्ष 14-15 में 150 लाख रुपए का बजट दिया गया है। इस कॉलेज के भवन का निर्माण करने के लिए छतरपुर रोड की नौरा पहाड़ी के पीछे जमीन आवंटित की जा चुकी है। इसके साथ ही पीआईयू ने भवन निर्माण के लिए प्रपोजल दे दिया है। जल्द ही भवन निर्माण शुरू होगा।
एकमाह बाद शुरू हो सकता है काम
पीआईयूके प्रोजेक्ट मैनेजर पी. बाथम कहते हैं कि इस कॉलेज के मुख्य भवन के निर्माण के लिए 24 करोड़ रुपए का प्रपोजल आया है। इसकी डिजाइन चैक करने के लिए विभाग की आर्कीटेक्चर विंग को दी गई है। वहां से एप्रूवल के बाद टेंडर की प्रक्रिया होगी। करीब एक महीने बाद मौके पर काम शुरू करने की स्थिति बन सकती है।