जहरीली दवा पीने से युवक गंभीर
छतरपुर : पुलिसने बताया कि टौरिया मोहल्ला के रहने वाले असलम पिता गुलाब अंसारी उम्र 32 साल घर में अकेला था। और कुछ दिनों से किसी बात से परेशान था। घर में किसी के नहीं होने ने युवक ने जहरीली दवा पी ली। आसपास के लोगों द्वारा सूचना देने पर परिजन जल्दी घर पहुंचे और युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि अभी किसी पर भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। युवक के ठीक होने पर पूछताछ की जाएगी।