पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दौड़ में अंजली और हरिओम ने मारी बाजी

दौड़ में अंजली और हरिओम ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके पं. बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में राजीव गांधी खेल अभियान के तहत ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। इसमें बालक और बालिका वर्ग में दूसरे दिन एथलेटिक्स, वालीबाल खेलों का आयोजन किया गया। इसमें जिले के आठ ब्लाकों के 190 प्रतिभाागियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में बिजेंद्र द्विवेदी, पीके शर्मा, आरके जाटव, सुरेश निगम, अनुराग चौरसिया, बबली घोष, बसंती अहिरवार उपस्थित रही। जिला खेल अधिकारी प्रदीप अबिद्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में विशेष सहयोगी के रूप में शंकर रैकवार, आनंद खरे, प्रियंका खरे सहित आठों ब्लाकों के क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित रहे।

400,800 में बकस्वाहा विजेता- बालकवर्ग में 100 मीटर दौड़ में राजनगर के हरिओम विश्वकर्मा प्रथम, बिजावर के निहाल चौरसिया दूसरे और बड़ामलहरा के अनूप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में बकस्वाहा के अंकुश जैन प्रथम, नौगांव के विक्रम यादव द्वितीय और बिजावर के जीतेंद्र अहिरवार तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में बकस्वाहा के नीतेश अहिरवार प्रथम, राजनगर के जीतेंद्र बरदार द्वितीय और नौगांव के अजय यादव तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग की लंबी कूद में नौगांव के नीरज रैकवार प्रथम, बिजावर के निहाल चौरसिया द्वितीय और बकस्वाहा के अमरदीप पटेल तीसरे स्थान पर रहे। बालक गोला फेंक में बकस्वाहा के हरगोविंद अहिरवार प्रथम, बड़ामलहरा के नंदकिशोर सेन द्वितीय और राजनगर के अभिषेक वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बालक तबाफेक में बकस्वाहा के राघवेंद्र राजा प्रथम, बड़ामलहरा के नंदकिशोर सेन द्वितीय और बिजावर के नरेंद्र प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे।

बालिकावर्ग में यह रहे विजेता

बालिकावर्ग की 100 मीटर दौड़ में छतरपुर की अंजली पटेल प्रथम, बकस्वाहा की वैशाली लोधी द्वितीय और नौगांव की दिव्यांशी अहिरवार तीसरे स्थान पर रहीं।

400 मीटर दौड़ में राजनगर की सुशीला कोदर प्रथम, बकस्वाहा की सपना अहिरवार दूसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में राजनगर की गिरजा रजक प्रथम, नौगांव की सपना राजपूत द्वितीय और बकस्वाहा की संध्या अहिरवार तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में छतरपुर की मीना यादव प्रथम, नौगांव की रोशनी अहिरवार द्वितीय और बकस्वाहा की रजनी अहिरवार तीसरे स्थान पर रहीं। गोलाफेक में बकस्वाहा की मनीषा अहिरवार प्रथ