वनोपज संघ का संचालक मंडल गठित
छतरपुर। जिला वनोपज सहकारी संघ के संचालक मंडल का गठन निर्विरोध हो गया है। 11 सदस्यीय संचालक मंडल जल्दी ही अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चुनाव करेगा।
शासन द्वारा जिला वनोपज सहकारी यूनियन के संचालक मंडल का चुनाव करा लिया गया है। संचालक मंडल का गठन निर्विरोध हुआ है। इसमें वर्तमान अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह बब्बू राजा, आलोक जैन, ऊदल यादव, बृजेश चौरसिया, गोरे लाल गौंड़, स्वामी प्रसाद यादव, सीताराम व्यास, बाबू लाल खंगार, बृजेश दुबे, पार्वती राय और सुदामा दुबे को संचालक मंडल में चुना गया है। संचालक मंडल द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रतिनिधि का चुनाव किया जाएगा। जिले भर में करीब 400 से अधिक ग्राम वन समितियां काम कर रही हैं।
ये समितियां तेंदूपत्ता संग्रह सहित वन विभाग के विभिन्न कामों में सतत सहयोग कर रही हैं। समितियों के माध्यम से वन विभाग लघु वनोपज संग्रह करता है। वनोपज सहकारी यूनियन जिले में इन समितियों का संरक्षण करती है।