पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलसा ईद मिलादुन्नबी कमेटी की बैठक हुई

जलसा ईद मिलादुन्नबी कमेटी की बैठक हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके अंजुमन काम्पलेक्स रजा हाल में जलसा ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई मंगलवार को दोपहर 2 बजे से हुई बैठक में अंजुमन इस्लामिया के सदर सिट्टू भाईजान की सरपरस्ती में फारूख अली को जलसा ईद मिलादुन्नबी कमेटी सदर घोषित किया गया।

बैठक में शहर कमेटियों के सदरों और सदस्यों ने शिरकत कर जलसे की तैयारियों के संबंध में रूपरेखा तय की। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि शहर में जो भी सजावट की जाए वह किसी को तकलीफ देह हो और नहीं रास्ते बंद हो। डीजे बजाने के संबंध में सदस्यों के बीच प्रस्ताव रखा गया कि डीजे की कॉम्पटीशन हो और ही डीजे बहुत तेज बजाए जाए इस पर सभी ने सहमति व्यक्त की।

बैठक में मुश्किल कुशा कमेटी, आशिकाने रसूल कमेटी, फिदायाने रसूल नूरानी रसूल कमेटी, गुलामाने मुस्तफा कमेटी, शेरे मुस्तफा कमेटी, शेरे हुसैन कमेटी, गौस पाक कमेटी, हिन्द फौज कमेटी, गुलामाने शब्बीरों शब्बर कमेटी, अखाड़ा कमेटी, रजाए मुस्तफा कमेटी, शहीदाने यंग कमेटी, गुलामाने गौसो ख्वाजा कमेटी सहित ख्वाजा गरीब नबाज कमेटी के सदर और सदस्य शामिल रहे।