नोडल अधिकारी नियुक्त
छतरपुर : जिलानिर्वाचन अधिकारी डॉ. मसूद अख्तर ने 25 जनवरी को मतदाता दिवस के दौरान जिला स्तर पर आयोजित समारोह को सुचारू रूप से कराए जाने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 51-छतरपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन इस बार भी महाराजा कॉलेज के शताब्दी हॉल में आयोजित होगा। इस अवसर पर 1 जनवरी 2015 को 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के नवीन मतदाताओं को एपिक कार्ड वितरित करने के साथ ही प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।