पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद से पृथक

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद से पृथक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर : एकीकृतबाल विकास परियोजना कार्यालय ईसानगर क्रमांक दो के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र धमौरा में पदस्थ कार्यकर्ता उर्मिला पटैरिया को कार्य में लापरवाही बरतने पर परियोजना अधिकारी अमित सिंह बम्हरौलिया द्वारा तत्काल प्रभाव से पद से पृथक कर दिया गया है। कार्यकर्ता उर्मिला पटैरिया के विरुद्ध रिकार्ड दुरूस्त नहीं करने, मुख्यालय पर निवास नहीं करने सहित अन्य अनियमितताओं की शिकायतें थीं। परियोजना अधिकारी बम्हरौलिया द्वारा संबंधित सेक्टर सुपरवाइजर को 7 दिन के भीतर पद से हटाने कार्यकर्ता उर्मिला पटैरिया से रिकार्ड अपने संरक्षण में लेकर अन्य कार्यकर्ता को अतिरिक्त प्रभार सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।