पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं बन पाया ओवर ब्रज

नहीं बन पाया ओवर ब्रज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामुख्यालय से करीब 28 किमी दूरी पर स्थित बुड़ेरा को घुवारा मार्ग से जोड़े के लिए बन रहा फ्लाई ओवर ब्रिज अब नहीं बन पाएगा। ब्रिज कारपोरेशन ने ओवर ब्रिज बनाने के लिए करीब 2 करोड़ रुपए से पिल्लर तैयार किए, मगर बाद में निर्माण कार्य के दौरान बानसुजारा बांध की मंजूरी मिलने और ब्रिज डूब में आने पर इसका निर्माण कार्य रोक दिया गया है। करीब दो साल से बिज की जगह केवल पिल्लर खड़े हुए हैं।

दरअसल वर्तमान में टीकमगढ़ के बुड़ेरा और छतरपुर का घुवारा आपपास हैं। इन दोनों की सीमाएं जोड़ने में करीब तीन किमी लंबाई की धसान नदी बाधा बन रही थी। ऐसा होने की वजह से बुडे़रा सहित आसपास के करीब दो दर्जन ग्रामों के ग्रामीणों को बड़ागांव धसान और बल्देवगढ़ होना जाना पड़ता है। इस तरह करीब उन्हें 15 से 20 किमी सफर अतिरिक्त करना पड़ता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए ब्रिज कारपोरेशन ने बुड़ेरा के पास सोरकी गांव से गुजरी धसान नदी पर करीब 3 किमी लंबा ब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके तहत बुड़ेरा और घुवारा मार्ग को एक साथ जोड़ा जा रहा था। इसके लिए नदी पर फ्लाई ओवर ब्रिज तैयार किया जाना था।

मंजूरी मिलने पर करीब 30-30 फिट की ऊंचाई के पांच पिल्लर तैयार किए गए थे। मगर एनवक्त पर बानसुजारा बांध की अनुमति मिल गई। जिसके सर्वे में यह मार्ग डूब में गया। ऐसी स्थिति में जल संसाधन विभाग ने ओवर बिज के निर्माण पर रोक लगा दी। तब से लेकर अब तक ब्रिज अधूरा पड़ा है। अब उसका निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। इस तरह करीब 2 करोड़ रुपए की राशि अधूरे ब्रिज फंस कर रह गई है।

दोसाल से कर रहे इंतजार: बुडे़रानिवासी संतोष साहू का कहना है कि जब पिल्लर बन रहे थे तो उम्मीद थी कि जल्द ही लंबा सफर करने निजाद मिल जाएगी, मगर बाद में काम रोक दिया गया, अब दो साल से ब्रिज बनने का इंतजार कर रहे हैं। हम ग्रामीणों को अभी भी घुवारा और छतरपुर जाने के लिए 25 से 30 किमी का सफर करना पड़ता है।

-मार्ग प्रस्तावित था, लेकिन ब्रिज बनने से वह नहीं बन पाया। ब्रिज कारपोरेशन का कार्यालय छतरपुर में है। इसलिए उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता है। यदि यह बन जाता तो दो दर्जन से ज्यादा ग्रामों को लाभ होता। इंद्रकुमार शुक्ला, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, टीकमगढ़

-बानसुजारा बांध का सर्वे चल रहा है। वह ब्रिज डूब में रहा था। इसलिए ब्रिज कारपोरेशन से डिज