पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एएसआई को लाइन अटैच किया

एएसआई को लाइन अटैच किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एएसआई को लाइन अटैच किया

छतरपुर| सिविललाइन थाने में पदस्थ एएसआई को लाइन अटैच किया गया है। उस पर वर्दी पहनकर सड़क के किनारे ही शराब पीने का आरोप है।

थाने में पदस्थ एएसआई बाबूलाल कौल की बुधवार की दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी थी। इस ड्यूटी के बाद वह घर जाने के लिए निकला। रास्ते में एक मैटेरियल सप्लायर की दुकान में बैठकर श्री कौल ने शराब पीना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत होने पर एसपी ललित शाक्यवार ने उसे लाइन अटैच किया है।

तीनएसआई प्रमोट हुए

छतरपुर| जिलेमें पदस्थ तीन सब इंस्पेक्टर पदोन्नत हो गए हैं। उन्हें टीआई बनाया गया है। हाल ही में जारी हुई पदोन्नति सूची में सिविल लाइन थाने में पदस्थ एसआई जयवंत काकाेरिया को प्रप्रमोट करके टीआई बनाया गया है तो वहीं पिपट थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे और किशनगढ़ थाना प्रभारी कमल ठाकुर को भी सब इंस्पेक्टर से टाउन इंस्पेक्टर बनाया गया है। जल्द ही उनकी नई पदस्थापना के लिए आदेश जारी किए जाएंगे।