पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेड कांस्टेबल पर लगाया अभद्रता का आरोप

हेड कांस्टेबल पर लगाया अभद्रता का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | जिलेके ईशानगर थाने में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल पर ग्रामीण के घर में घुसकर महिलाओं से गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन दिया है। गांव के ग्यादीन पाल ने बताया कि उसका गांव के महेश कुमार से जमीन पर कब्जे को लेकर अपर कलेक्टर न्यायालय में केस चल रहा है। इस केस के बीच में महेश ने कब्जा हटाने के लिए पुलिस से शिकायत कर दी है। एक सप्ताह पहले ईशानगर थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल ईशाक ग्यादीन के घर पहुंचे और उसकी प|ी भूरी को गालियां दीं। ग्यादीन का आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने झूठा पंचनामा भी बनाया है। इस मामले में हेड कांस्टेबल ईशाक का कहना है कि वे तो बयान लेने गए थे। गाली-गलौज के आरोप गलत हैं।