- Hindi News
- आकाशवाणी को अखिल भारतीय स्तर पर मिला पुरस्कार
आकाशवाणी को अखिल भारतीय स्तर पर मिला पुरस्कार
आकाशवाणीमहानिदेशालय नई दिल्ली द्वारा 8 दिसंबर को वर्ष 2013 के आकाशवाणी वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसमें छतरपुर आकाशवाणी केंद्र को भी एक श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। अखिल भारतीय स्तर पर उत्कृष्ट तकनीकी अनुरक्षण के लिए निर्धारित एमएल मनचंदा स्मृति पुरस्कार आकाशवाणी छतरपुर को देने की घोषणा की गई है।
नई दिल्ली में होने वाले समारोह में यह पुरस्कार आकाशवाणी केंद्र छतरपुर के अभियांत्रिकी प्रमुख धर्मेंद्र श्रीवास्तव को दिया जाएगा। उत्कृष्ट अनुरक्षण के लिए आकाशवाणी छतरपुर को यह पुरस्कार 1986, 1990 और 2001 में भी प्रदान किया गया है। इस वर्ष यह पुरस्कार उड़ीसा प्रदेश में स्थित आकाशवाणी क्योंझर के साथ दिया जाएगा।
आकाशवाणी छतरपुर के केंद्राध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि पर सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी है।
छतरपुर | आकाशवणीछतरपुर को अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया गया