पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अदालत में पेशी की और रास्ते में लूट

अदालत में पेशी की और रास्ते में लूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें बढ़ रहीं चैन स्नेचिंग की घटनाओं के बीच एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपी ने 8 वारदातों को करने की बात कुबूली हैं। इसमें से 2 वारदातें तो टीकमगढ़ जिले में की थीं। वहां पर दो बार अदालत में पेशी से लौटते समय आरोपी ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में लूट का सामान चोरी करने वाले आरोपी को भी पकड़ा है।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी ललित शाक्यवार और एएसपी नीरज पांडे ने बताया कि 6 दिसंबर को शहर की विश्वनाथ कॉलोनी में रहने वाली भारती वर्मा अपने बेटे सिद्धार्थ वर्मा के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं। रास्ते में रीजेंसी होटल के बगल वाली गली में एक बाइक सवार युवक ने श्रीमती वर्मा के गले से सोने की चैन खींचने का प्रयास किया।

श्रीमती वर्मा ने बाइक सवार को धक्का दे दिया। इससे उसकी बाइक गिर गई। श्रीमती वर्मा के बेटे ने सिद्धार्थ ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। दोनों के बीच उठापटक हुई और फिर आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया था, लेकिन उसकी बाइक मौके पर पड़ी रह गई थी। सिटी कोतवाली पुलिस ने यह बाइक जब्त करके गाड़ी मालिक की तलाश की तो नौगांव निवासी चंदन पिता प्रभूदयाल नरवरिया पकड़ में आया। उसने पूछताछ में महिलाओं से लूट की 8 वारदातें कबूल कीं।

इन वारदातों का खुलासा : एसपी श्री शाक्यवार ने बताया कि करीब 3 महीने पहले शहर में 2 महिलाओं से मंगलसूत्र लूटे थे। इसके अलावा दीपावली पर मेला ग्राउंड में गले से चैन खींची थी। शहर की चौबे कॉलोनी, देरी रोड पर तुलसीनगर कॉलोनी और लोकनाथपुरम कॉलोनी में एक-एक महिला से लूट करने की बात भी आरोपी युवक ने कबूल की है। वहीं टीकमगढ़ जिले में 19 अगस्त और 21 अगस्त को बैंक कॉलोनी और जेल के पास वाली कॉलोनी में एक-एक महिला के साथ चैन लूटने की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बीएम द्विवेदी के अनुसार यह आरोपी टीकमगढ़ दो बार पेशी पर गया था और लौटते समय वारदात को अंजाम दिया।

दोबार मौका देखकर करता था वारदात : एएसपीश्री पांडे के अनुसार आरोपी युवक बाइक एमपी 16 एमएफ 1856 में अकेले ही घूमता था। बाइक के नंबरों में 1 को 7 और 6 को 0 बनाकर अकेली महिलाओं जाने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था। एक बार महिला से आगे निकलने के बाद आरोपी वापस लौटता था और फिर