- Hindi News
- चीफ जस्टिस लोक अदालत के पहले करेंगे कांफ्रेंस
चीफ जस्टिस लोक अदालत के पहले करेंगे कांफ्रेंस
जिला सत्र न्यायाधीश ने वकीलों के साथ बैठक की
भास्करसंवाददाता | छतरपुर
नेशनललोक अदालत शनिवार को लगेगी। इस संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आदर्श कुमार जैन ने अधिवक्ताओं के साथ गुरुवार को बैठक की। एडवोकेट वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को जिला न्यायालय सभाकक्ष में नेशनल लोक अदालत के संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आदर्श कुमार जैन ने बैठक ली। इसमें लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजीव दत्ता, एसीजेएम एपी राहुल ने नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि शनिवार को चीफ जस्टिस खानवलकर सुबह 10 से 10 बजकर 30 मिनट तक वीडियो कांफ्रेंस करेंगे। इस दौरान नेशनल लोक अदालत के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देंगे। 11 बजे से सभी पीठ अपना काम करना शुरू करेंगी। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने कहा कि नेशनल लोक अदालत में सभी अधिवक्ता सहयोग करेंगे। साथ ही राजस्व प्रकरणों में एसडीएम, तहसीलदार कोर्ट में एडवोकेट रोमी मिश्रा, शैलेंद्र सिंह और वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने सहयोग और समन्वय के लिए अधिकृत किया। बैठक में बार संघ कोषाध्यक्ष राजा बाबू शुक्ला, आशाराम त्रिपाठी, संजय पाठक, नितिन खरे, ओपी सोनी शामिल रहे।