पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौगांवथाना के तहत लहेरापुरवा के रहने वाले भग्गू कुशवाहा के भाई और अन्य परिजनों के साथ मारपीट की गई है। पीड़ित ने गांव के ही लोगों पर मारपीट करने और लगातार धमकी देने का आरोप लगाया है।

उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। भग्गू कुशवाहा ने बताया कि 4 दिसंबर को सुबह 7 बजे उनके भाई पप्पू कुशवाहा, राजू कुशवाहा और प|ी राजपति कुशवाहा घर से खेत पर बुवाई करने जा रहे थे।

रास्ते में ही गांव के कैलाश काशीराम, रज्जू, हल्के ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें प|ी को सिर में और भाईयों को हाथ पैर के गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले को लेकर नौगांव थाने में शिकायत भी की गई है, लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों साधारण मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। इससे सभी आरोपी बिना डर के खुले में घूम रहे हैं। परिजनों को जान से मारने की धमकियां भी दे रहे है। भग्गू कुशवाहा और उनके परिजनों ने सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

छतरपुर ग्रामलहेरापुरवा के ग्रामीणों ने अपने साथ हुई मारपीट के विरोध कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।