अधिकारियों के बीच हुआ कार्य विभाजन
कलेक्टरडॉ. मसूद अख्तर ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच पहले किए गए कार्य विभाजन संबंधी आदेशों को अतिक्रमित कर दिया है। अब अधिकारियों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन किया गया है। इसमें कलेक्टर डॉ. अख्तर स्वयं क्रिमिनल राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण करने के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, शस्त्र संबंधी प्रकरण, निर्वाचन, नगर पालिका अधिनियम के तहत कार्यवाही, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत नवीन प्रकरणों का निराकरण करेंगे। आदिम जाति कल्याण, आबकारी, खनिज, भू-अर्जन, पेट्रोलियम एक्सप्लोसिव एक्ट और रेड क्रास रोगी कल्याण समिति के प्रकरणों का निराकरण भी कलेक्टर द्वारा किए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ डॉ. सतेन्द्र सिंह पंचायत राज अधिनियम, सामाजिक न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम, विकास शाखा, डीपीआईपी, वाटरशेड, समग्र स्वच्छता अभियान, लोक कल्याण शिविर, बीआरजीएफ, मनरेगा, मध्यान्ह भोजन और परख के लिए प्रभारी अधिकारी नामित किए गए हैं।
एडीएम एससी गंगवानी के पास अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, मैरिज एक्ट के प्रकरण, सामान्य निर्वाचन के तहत उप जिला निर्वाचन अधिकारी का प्रभार और शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण का दायित्व रहेगा। इसके अतिरिक्त एडीएम भू-राजस्व संहिता के प्रकरण, नजूल जांच भू-मापन, नजूल पट्टों का नवीनीकरण नोडल अधिकारी विधानसभा सेल के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी खाद्य, स्थापना और जनगणना रहेंगे। कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर चिरोंजी लाल चनाप, केएल साल्वी के मध्य भी कार्य विभाजन कर नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह वर्तमान में बिजावर एसडीएम आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा, छतरपुर एसडीएम डीपी द्विवेदी, राजनगर एसडीएम नीता राठौर, लवकुशनगर एसडीएम हेम करण धुर्वे, नौगांव एसडीएम दिव्या अवस्थी,बड़ामलहरा एसडीएम रविन्द्र चौकसे को कार्य आवंटित किए गए हैं। सभी एसडीएम के पास पंजीयक लोक न्यास, भू-अर्जन, सत्कार और नजूल के दायित्व रहेंगे। दायित्वों के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से लिंक अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
अवैधरूप से बनाई दुकान, तोड़ने के आदेश
छतरपुर। शहरके महल रोड पर अतिक्रमण करके बनाई गई एक दुकान को तोड़ने के आदेश कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी किया गया है। कलेक्टर न्यायालय में राधा रैकवार न