- Hindi News
- कलेक्टर से कहा अब तक नहीं किया मजदूरी का भुगतान
कलेक्टर से कहा-अब तक नहीं किया मजदूरी का भुगतान
जिलेके बिजावर क्षेत्र में स्थित जुनवानी गांव में मजदूरों को मजूदरी नहीं दी गई है। यहां ग्राम पंचायत द्वारा मजदूरों से कुंआ खुदवा लिए गए और अन्य मजदूरी काम कराया गया लेकिन इसका भुगतान नहीं किया गया है।
भुगतान के लिए मजदूरों ने सरपंच और सचिव से कई बार मांग की लेकिन मजदूरी नहीं दी गई। परेशान मजदूरों ने गुरूवार को जिला मुख्यालय आकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। जुनवानी गांव के निवासी मथुरा यादव, अजुद्दी आदिवासी, पन्ना आदिवासी आदि समेत एक दर्जन से अधिक मजदूरों ने बताया कि जुनवानी गांव में उन्होंने पेयजल कुंआ निर्माण के तहत 4 कुआं खोदे थे। इस काम को हुए करीब एक वर्ष हो गया है और सभी कुंए बंधकर तैयार हो गए है। उन्होंने बताया कि यह काम ग्राम पंचायत बांकी गिरोली के सरपंच रामसुंदर यादव और सचिव गंगा गौतम के आदेश पर उनकी देखरेख में किया गया है।
उन्होंने बताया कि उनको केवल 6 सप्ताह की मजदूरी ही दी गई है। 11 सप्ताह की मजदूरी उनको अब तक नहीं दी गई है। मजदूरों ने बताया कि भुगतान होने से उनके समक्ष भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। सरपंच और सचिव उनका भुगतान नहीं कर रहे हैं। जिला प्रशासन को दिए ज्ञापन में उन्होंने भुगतान कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
छतरपुर बिजावर जनपद के ग्राम जुनवानी के मजदूरों ने ग्राम पंचायत सचिव द्वारा मजदूरी दिए जाने को लेकर कलेक्टर को शिकायती आवेदन दिया।