पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रसव के दौरान हुई मौत पर कार्रवाई की मांग

प्रसव के दौरान हुई मौत पर कार्रवाई की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके जिला अस्पताल में एक महिला की बच्ची की मौत होने पर उसके परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही आरोप लगाया है। महिला के परिजनों ने इस संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

शहर के वृंदावनपुरम कालोनी के निवासी अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्भवती प|ी भावना को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रात करीब 3 बजे जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स मौजूद थी। उन्होंने नर्स से भावना को देखने के लिए कहा। लेकिन स्टाफ नर्स वहां नहीं आई। अवधेश ने बताया कि उन्होंने प|ी की हालत खराब होने का हवाला देकर स्टाफ नर्स से निवेदन किया।

देर हो जाने के बाद डिलेवरी हो गई और मृत अवस्था में शिशु पैदा हुआ। इसके बाद भी नर्स ने गंभीर हालत में बेड की व्यवस्था नहीं की। अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि स्टाफ नर्स की लापरवाही के कारण ही उनकी बच्ची की मौत हुई है। उन्होंने ज्ञापन में मामले की जांच करने और दोषी नर्स पर कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई होने पर न्यायालय जाकर न्याय के लिए आवेदन करने की बात भी ज्ञापन में कही गई है।

छतरपुर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है