अफसर से बोले-हम लोग कहां बैठकर करें काम
शहरमें आकाशवाणी तिराहा के पास स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के लिए काम करने वाले रजिस्ट्री लेखक इन दिनों परेशान हैं। नए कार्यालय के पास उनके बैठने के लिए कोई जगह नहीं मिली है। बैठने के लिए गुमटी आदि की जुगाड़ करके काम चलाने वाले रजिस्ट्री लेखकों को अब नोटिस मिलने लगे हैं। इससे परेशान होकर उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन देने पहुंचे रजिस्ट्री लेखकों ने बताया कि पहले महल रोड में स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के पास वे लोग टीनशेड लगाकर बैठते थे, लेकिन अब नए कार्यालय में बैठने के लिए जगह नहीं हैं।
कुछ लोगों ने टीनशेड लगाकर बैठने की व्यवस्था की है तो नए सब रजिस्ट्रार ने अब रजिस्ट्री लेखकों को नोटिस देना शुरू कर दिया है। यहां पर एजाज खान सहित कई रजिस्ट्री लेखकों को नोटिस देकर नोटिस हटाने की मांग की है। यह नोटिस मिलने से परेशान रजिस्ट्री लेखकों ने कार्यालय के पीछे बैठने की व्यस्था करने की मांग की है। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर डॉ. मसूद अख्तर ने मामले में उचित कार्रवाई की बात कही है। ज्ञापन सौंपने वालों में दंगल सिंह पटेल, योगेश समारी, राजेश खरे, जगदीश कुशवाहा, हीरालाल साहू, श्रीधर खरे सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
बाउंड्रीहोने से परेशानी
सबरजिस्ट्रार ने नोटिस में कहा है कि टीन शेडों के कारण कार्यालय की बाउंड्री नहीं बन पा रही है और पक्षकारों के नेशनल हाइवे के किनारे खड़े होने से दुर्घटनाओं की आशंका है। इसलिए टीनशेड हटाएं, नहीं तो उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
भास्कर संवाददाता | छतरपुर
शहरमें आकाशवाणी तिराहा के पास स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के लिए काम करने वाले रजिस्ट्री लेखक इन दिनों परेशान हैं। नए कार्यालय के पास उनके बैठने के लिए कोई जगह नहीं मिली है। बैठने के लिए गुमटी आदि की जुगाड़ करके काम चलाने वाले रजिस्ट्री लेखकों को अब नोटिस मिलने लगे हैं। इससे परेशान होकर उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन देने पहुंचे रजिस्ट्री लेखकों ने बताया कि पहले महल रोड में स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के पास वे लोग टीनशेड लगाकर बैठते थे, लेकिन अब नए कार्यालय में बैठने के लिए जगह नहीं हैं।
कुछ लोगों ने टीनशेड लगाकर बैठने की व्यवस्था की है तो नए सब रजिस्ट्रार ने अब रजिस्ट्री लेखकों को नोटिस देना शुरू कर दिया है। यहां पर एजाज खान